चाईबासा, अप्रैल 29 -- गुवा । सारंडा जंगल क्षेत्र स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, हेन्देदिरी में 28/29 अप्रैल की मध्य रात्रि दो जंगली हाथियों ने भारी उत्पात मचाया। हाथियों ने स्कूल परिसर में घुसकर रसोईघर का दरवाजा तोड़ दिया और बच्चों के मध्याह्न भोजन के लिए रखे गए चावल, राशन व सब्जियों को खा गए। साथ ही रसोईघर में रखे अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद विद्यालय की मध्याह्न भोजन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। राशन समाप्त हो जाने के कारण बुधवार को बच्चों को भोजन नहीं मिल सका। स्कूल पहुंचे बच्चे भय के माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जबकि अभिभावकों में भी चिंता व्याप्त है। दुविल गांव निवासी वीर सिंह हंसदा ने बताया कि विद्यालय उनके गांव के हेन्देदिरी टोला में स्थित है। उन्होंने कहा कि रात में दो हाथियों ने स्कूल में जमकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.