हेनरी निकोल्स ने निकाला भारतीय गेंदबाजों का दिवाला, भारत के खिलाफ कर दिया शतक का सूखा समाप्त
नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने वेलिंगटन में जारी पहले टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों का दिवाला निकाल दिया। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में हेनरी निकोल्स ने दमदार शतक ठोका। इसी के साथ उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से चला आ रहा शतक का सूखा समाप्त कर दिया। वे पहले ही ओवर में बल्लेबाजी के लिए आ गए थे और फिर एक छोर पर डटे रहे और तीसरे सेशन में अपना शतक पूरा करके दम लिया। हेनरी निकोल्स ने 188 गेंदों में 12 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया, जो टेस्ट क्रिकेट में उनका 12वां शतक है। टीम इंडिया के खिलाफ पहली बार उन्होंने शतकीय पारी टेस्ट क्रिकेट में खेली है। हेनरी निकोल्स को पहले ओवर की चौथी गेंद पर ही बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ गया था, क्योंकि जसप्रीत बुमराह ने तीसरी गेंद पर कप्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.