नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया। यह टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद की तीसरी है और वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस मैच में हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शुभमन गिल और विराट कोहली को पीछे छोड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए नौ विकेट पर 194 रन बनाए। अभिषेक और हेनरिक क्लासेन (59 रन) के अर्धशतकों को छोड़ दें तो सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इकाई ने सीएसके के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। यह स्कोर चुनौतीपूर्ण नहीं लग रहा था लेकिन मेजबान टीम के गेंदबाजों के सामने सीएसके जवाब में 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उसे चौथी हार का मुंह देखना पड़ा। उसके ...