हेथाकोटा में जीईएल चर्च ने मनाया प्रथम वयस्क बपतिस्मा दिवस
रांची, जून 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। जीईएल चर्च कलीसिया ने मंगलवार को हेथाकोटा मंडली में प्रथम वयस्क बपतिस्मा दिवस मनाया। आयोजन रांची पेरिश-ए के द्वारा किया गया। संचालन पादरी उत्तम मिंज ने की। उपदेश बिशप पावेल लुगून ने दी। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने प्रभु को पहचाना और प्रभु यीशु को उद्धारकर्ता के रूप में स्वीकार किया। आराधना के बाद कलीसिया को डिप्टी मॉडरेटर मुरेल बिलुंग ने भी अपना संदेश सुनाया। मौके पर बिशप सीमांत तिर्की, महासचिव ईश्वर दत्त कंडुलना, पादरी ओनिल कुल्लू, पादरी निरल बागे, पादरी अमित लकड़ा, बिशप एल मिंज, पादरी मुनाथन कंडुलना, एसएन बारला, अटल खेस, नवीन बालखा, पीटर लुगून सहित कई मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.