देवरिया, जनवरी 31 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। पांडेय चक और देसही देवरिया उपकेंद्र में रात 9:00 बजे कटी बिजली दूसरे दिन शाम को बहाल हुई। हेतिमपुर स्थित मेन लाइन में आई खराबी से दो उपकेंद्र की बिजली 18 घंटे गुल रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सप्ताह के हर दूसरे या तीसरे दिन फाल्ट से 25000 उपभोक्ताओं को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को सबसे अधिक दिक्कत पानी की टंकी खाली होने से हो जा रही है। जिले के पांडेय चक और देसही देवरिया उपकेंद्र से जुड़े 25000 उपभोक्ताओं को न गर्मी और ना ही ठंड में राहत मिल रही है। 35 किलोमीटर की दूरी से आ रहे मेन लाइन में हर दूसरे या तीसरे दिन फाल्ट होने से अंधेरा छा जा रहा है। कसया ट्रांसमिशन से देसही देवरिया और पांडेय चक उपकेंद्र को मिल रही बिजली का खामियाजा उपभोक्ता भुगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.