बाराबंकी, मई 10 -- रामनगर। तराई क्षेत्र के हेतमापुर से पुरैना पुल तक करीब 25 किलोमीटर लंबे बांध मार्ग को पक्की सड़क में बदलने का कार्य इस बार लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड सीडी-3 की जिले की कार्ययोजना में शामिल कर शासन भेजा गया है। कार्ययोजना को यदि मंजूरी मिली तो तराई क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सकेगी। बांध पर पक्की सड़क बनने से हेतमापुर से बांध मार्ग होते हुए पुरैना पुल के रास्ते महादेवा तक का आवागम आसान हो जाएगा। इससे तराई क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों की करीब 10 हजार आबादी को लाभ भी मिलेगा। यह भी पढ़ें- हेतमापुर से पुरैना तक पक्की सड़क कार्ययोजना में शामिल इसी बंधे से तमाम लोग आते जाते हंै जिनको बरसात के समय बहुत दिक्कत होती है। यदि प्रस्ताव मंजूर हुआ तो बांध पक्के डामर रोड में तब्दील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.