गाज़ियाबाद, मई 23 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। डासना स्थित गुरुकुल द स्कूल में शनिवार को इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल काउंसिल के लिए चुने गए पदाधिकारियों को विभिन्न पोर्टफोलियो के अंतर्गत उपाधियां प्रदान की गईं। काउंसिल के पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से पालन करने तथा स्कूल के नियमों और कानूनों के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने की शपथ ली। मुख्य अतिथि एसीपी इंटेलीजेंसी प्रदीप सिंह नें विद्यार्थियों को भविष्य में निरंतर प्रगति करने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने एवं जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पूर्व स्कूल हेड बॉय राज चौधरी ने स्कूल ध्वज का दायित्व नवनिर्वाचित हेड बॉय निर्वाण भारद्वाज तथा हेड गर्ल अर्शिया सिंह को सौंपा। यह भी पढ़ें- हेड बॉय निर्वाण भारद्वाज और हेड गर्ल अर्...