हेड पर लगे आरोपों की जांच कमेटी करेगी
भागलपुर, मई 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में पीजी हेड पर लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। कमेटी को निर्देश दिया गया है कि वह दोनों पक्षों की बात सुन लें। इसके बाद रिपोर्ट तैयार करें। कमेटी का गठन कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने कमेटी का गठन किया है। कमेटी आरोप लगाने वाली शिक्षक, शोधार्थी से बात कर सारी जानकारी लेगी। इसके बाद जिस हेड पर आरोप लगाया गया है उनकी बातों को भी सुनेंगे। इसके बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। कमेटी का संयोजक सीसीडीसी डॉ. एसएन पांडेय हैं, जबकि सदस्य के रूप में मानविकी के हेड डॉ. शिवशंकर मंडल और पीजी मनोविज्ञान की हेड डॉ. लक्ष्मी पांडेय हैं। यह भी पढ़ें- तीन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति वापस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.