भागलपुर, सितम्बर 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में एक पीजी विभाग चर्चा में आ गया है। दरअसल, वहां के एक गेस्ट फैकल्टी द्वारा हेड को गाली गलौज करते हुए बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो की पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता है। इस ऑडियो में पीजी हेड और फैकल्टी के बीच विवाद होने के बाद गाली गलौज है। इसमें फैकल्टी द्वारा विभाग के सहायक को कॉल कर हेड के बारे में गाली गलौज सहित कई अपशब्द कहे जा रहे हैं। वायरल ऑडियो से स्पष्ट है कि देरी से आने को लेकर हुए विवाद के बाद मामला बढ़ा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विवि का एक हफ्ते से सील है स्थापना शाखा फैकल्टी का आरोप है हेड खुद देरी से आती हैं, लेकिन बाकी को वे समय पर आने के लिए दबाव बनाती हैं। इसमें यह भी कहा जा रहा है कि विभाग में बिजली नहीं रहने के कारण वे व...