हेड कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार
किशनगंज, अप्रैल 5 -- ठाकुरगंज. निज संवाददाता ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एसएसबी 19वीं वाहिनी के एक हेड कांस्टेबल पर अपने ही बटालियन के एक कांस्टेबल के नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला शनिवार की शाम सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। एसडीपीओ ने आगे बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए किशनगंज कारा भेजा जाएगा। साथ ही पुलिस द्वारा पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.