प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती-2025 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी तथा अभ्यर्थियों के अंक सोमवार को जारी कर दिए हैं। परीक्षा परिणाम पांच जून को घोषित किया गया था। अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर छह जुलाई की शाम 6 बजे तक अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्नपत्र-सह-रिस्पॉन्स शीट देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही चयनित और अचयनित दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थियों के अंक भी इसी अवधि के दौरान उपलब्ध रहेंगे। यह भी पढ़ें- RRB Group D Result : आज डिटेल्स डालने की लास्ट डेट, कहां देख सकेंगे रिजल्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...