प्रयागराज, सितम्बर 22 -- थरवई(प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थानाक्षेत्र के जैतवारडीह गांव स्थित घर में सोमवार देर रात 52 वर्षीय बलराम पाल ने तौलिये का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बलराम पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल थे और फतेहपुर के चांदपुर थाने में तैनात थे। मंगलवार सुबह कमरे में पंखे से लटका उनका शव देख परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। हालांकि, आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।जैतवारडीह निवासी बलराम पाल करीब एक महीने से छुट्टी पर घर आए थे। सोमवार शाम वह ड्यूटी पर जाने के लिए फाफामऊ रेलवे स्टेशन गए, लेकिन रात करीब दस बजे घर लौट आए और सीधे अपने कमरे में चले गए। यह भी पढ़ें- हेड कांस्टेबल ने कमरे के अंदर तौलिया के सहारे फांसी लगाकर दी जान मंगलवार सुबह करीब छह बजे पत्नी पुष्पा देवी उ...