नैनीताल, जनवरी 4 -- भवाली। पुलिस विभाग में 2009 से सेवाएं दे रहे हेड कांस्टेबल चंदन सिंह मेहरा ने पद से इस्तीफा की पेशकश की है। इस संबंध में उन्होंने एसएसपी नैनीताल को पत्र लिखकर निजी कारणों का हवाला देते हुए सेवा से मुक्त करने का अनुरोध किया है। हेड कांस्टेबल चंदन सिंह मेहरा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है, कि वे लंबे समय से विभाग में निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब कुछ निजी कारणों के चलते वे आगे अपनी सेवाएं जारी रखने में असमर्थ हैं। इसलिए उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। पुलिस विभाग में उनके इस्तीफे की सूचना के बाद सहकर्मियों में चर्चा का विषय बना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.