बागपत, अप्रैल 12 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के मकान को चोरों ने खंगाल डाला। चोर मकान से 30 हजार रुपये की नगदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की है। काठा गांव का रहने वाला मनीष राज दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। मनीष राज ने बताया घर में बैड के अंदर थैले में 30 हजार रुपये की नगदी, सोने की एक चेन, एक अंगूठी और संपत्ति से संबंधित अभिलेख रखे हुए थे। रविवार को उसने घर पहुंचकर थैला चेक किया, तो नगदी, आभूषण और संपत्ति के अभिलेख गायब मिले। तलाश करने के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.