वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल के बैंक खाते से साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से एक लाख रुपये निकाल लिए। हेड कांस्टेबल बृजेश मिश्र ने कैंट थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को उनकी पत्नी ने फोन कर बताया कि उनके मोबाइल पर कॉल आ रही है लेकिन बात नहीं हो पा रही है। इसके बाद बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का पता चला। खाते से यूपीआई के माध्यम से करीब एक लाख रुपये की निकासी हुई थी। प्रकरण में कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.