हेड कांस्टेबल की मौत का मुकदमा दर्ज
बागपत, मई 14 -- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में हुई दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा हेड कांस्टेबल के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराया है। हापुड़ के जमालपुर का रहने वाला अरुण कुमार दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल था। गत 10 मई की सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। उसके भाई आकाश ने अब घटना का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया गया है कि अरुण कुमार विभागीय कार्य से इलाहाबाद गया था। वहां से वापस लौट रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर खेकड़ा के पास अज्ञात बहन ने उसकी वाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया अज्ञात वाहन और उसके चालक का सुराग लगाया जा रहा है। आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.