इटावा औरैया, अगस्त 25 -- सैफई। अलीगढ़ में तैनात जिले के रहने वाले सिपाही की बीमारी से मौत हो गई। पुलिस अफसरों ने सलामी देकर उनको श्रद्धांजलि दी। सैफई थाना क्षेत्र के मटियार गांव निवासी 53 साल के बृजेश कुमार पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती अलीगढ़ पुलिस लाइन में थी। 19 अगस्त को ब्रेन हेमरेज होने पर उन्हें अलीगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर परिवार के लोग उनका नोयडा में इलाज करा रहे थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में भर्ती कराया गया। लगातार उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। बृजेश कुमार वर्ष 1991 बैच में कांस्टेबल के पद पर पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके एक बेटा विपिन कुमार और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़े भाई कमलेश ने बता...