कानपुर, दिसम्बर 15 -- चकेरी। साइबर ठगों ने एक सिपाही की बेटी को फोन पर पिता का परिचित बताया। फिर आरोपित ने अपने बच्चों की बीमारी का हवाला देकर पीड़िता से 26 हजार रुपये ठग लिये। सिपाही को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी के दहेली गांव के गोकुल धाम सोसाइटी के निवासी नन्द किशोर हेड कांस्टेबल हैं। वर्तमान में वह रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात हैं। नन्द किशोर के अनुसार बीती तीन दिसंबर को उनकी बेटी तान्या के पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मेरा परिचित बताते हुए कहा कि उनके दोनों बच्चे बहुत बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। बेटी के खाते में गलती से 26 हजार रुपये चले गये हैं। आरोपित ने बेटी के मोबाइल पर स्कैनर भेजकर वापस रुपये मांगे। लेकिन उस समय सर्वर डाउन होने की वजह से बेटी तान्या अपना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.