हेड कांस्टेबल की आत्महत्या मामले में चार टीमों का हुआ गठन
रामपुर, अगस्त 30 -- रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में एसपी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना की तह तक पहुंचने के लिए चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए महिला से प्रेम संबंध समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है। साथ ही मृतक के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी भी खंगाली जा रही है। गुरुवार देर शाम एसपी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल ने अपने आवास में फंदा लगाकर जान दे दी थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की विभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.