हेड कांस्टेबल का शव पंखे से लटका मिला
नोएडा, जून 5 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट के जलालपुर गांव में रहने वाले सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ दिन पहले उसका छत्तीसगढ़ के लिए ट्रांसफर हुआ था। वह छुट्टी लेकर जलालपुर अपने परिवार से मिलने के लिए आया था। मूलरुप से बुलंदशहर के नरसेना निवासी 45 वर्षीय विनोद कुमार सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। विनोद कुमार की पत्नी और बच्चे रोजा जलालपुर गांव में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक विनोद कुमार का कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के लिए ट्रांसफर हुआ था। इसकी वजह से वह दस दिन की छुट्टी लेकर परिवार से मिलने जलालपुर आए थे। यह भी पढ़ें- हेड कांस्टेबल का शव कमरे में पंखे से लटका मिला पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात विनोद का शव घर में पंखे से लटका मिला। परिजन उन्हें नजदीक के एक अस्पताल लेकर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.