लखनऊ, मई 2 -- पीजीआई लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।पीजीआई के हेड एंड नेक सर्जरी विभाग ने अपने पहले ही वर्ष में ओपीडी में करीब 9000 मरीजों को सलाह दी। 300 से अधिक सफल सर्जरी कर चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई है।इसी उपलब्धि के अवसर पर विभाग ने केजीएमयू के एनाटॉमी विभाग के सहयोग से पहली कैडेवर (शव आधारित) कार्यशाला का आयोजन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. अमित केशरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला का मकसद डॉक्टरों को जटिल सर्जरी की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था। इसमें देशभर से आए लगभग 70 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हिस्सा लिया।कार्यशाला में टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई के वरिष्ठ सर्जन डॉ. प्रथमेश पाई ने मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान दिया। लाइव सर्जिकल डेमोंस्ट्रेशन भी प्रस्तुत किया। संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने विभाग की उपलब्धि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.