गढ़वा, दिसम्बर 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहर के प्रसिद्ध मां गढ़देवी मंदिर परिसर में धार्मिक न्यास बोर्ड के तत्वावधान में भगवान अर्द्धनारीश्वर की भव्य प्रतिमा स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उसी को लेकर मंदिर परिसर में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। उसमें पुजारी राजन पांडेय ने कार्यक्रम के विस्तृत विवरण साझा किए। राजन पांडेय ने बताया कि मंदिर के प्रथम तल पर अर्द्धनारीश्वर की दिव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम मंदिर और गढ़वा शहर की धार्मिक प्रतिष्ठा को एक नई ऊंचाई देगा। कार्यक्रम की शुरुआत 11 दिसंबर को सुबह सात बजे से ध्वजारोहण के साथ होगी। उसमें हनुमंत ध्वज को विधिवत स्थापित किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पूजन-अर्चन और कलश स्थापना जैसे पारंपरिक अनुष्ठान भी शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.