आजमगढ़, फरवरी 4 -- आजमगढ़,संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि केंद्रीय बजट को लेकर प्रतिपक्ष को छोड़ कर पूरा देश उत्साहित है। केंद्र सरकार ने हेडलाइन के लिए नहीं,बल्कि डेडलाइन के लिए बजट लाया है। इस डेडलाइन 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। इस बार का बजट भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में उठाया गया मजबूत कदम है। उक्त बातें प्रभारी मंत्री ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बात-चीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि बजट में गरीब के कल्याण, अन्नदाता किसान को आत्मनिर्भर बनाने, युवा शक्ति को प्राथमिकता देते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए तमाम उपाय किए गए है। युवा शक्ति को अवसर देने के लिए लघु और मध्यम उद्योग में जान फूंकने के लिए एमएसएमई को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया है। ...