मोतिहारी, मार्च 26 -- सिकरहना, निसं। ढाका नगर परिषद अंतर्गत मवि बिसरहिया में बुधवार को ग्रामीणों से एचएम के बीच हुए विवाद मामले में एचएम उमेश बैठा ने वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. अख्तर व करीब डेढ़ सौ अज्ञात के विरूद्ध कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने वार्ड पार्षद प्रतिनिधि व अन्य ग्रामीणों पर जाति सूचक गाली देनेे, मारपीट करने, जानलेवा हमला करने, सरकारी रजिस्टर व अन्य सामानों को तितर बितर करने तथा शैक्षणिक कार्यों में बाधा पहुंचाने आदि का आरोप लगाया है। आवेदन में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पर पूर्व से ही विद्यालय के योजनाओं में नजराना मांगने तथा नहीं देने पर खामियाजा भुगतने का आरोप लगाया है। इधर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. अख्तर ने एचएम द्वारा लगाये गये आरोप को गलत बताया है। तथा कहा है कि स्कूल में पूजा होने को लेकर ही उनपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.