गिरडीह, मार्च 3 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक (हल्का कर्मचारी) राम मुर्मू 28 वर्ष का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मियों ने शोक जताया। इस सम्बंध में बताया गया कि राम मुर्मू मूलतः बेंगाबाद अंचल क्षेत्र के निवासी थे। फिलहाल वे सिमडेगा जिला में मकान बना कर रह रहे थे। बताया कि राम मुर्मू की आठ माह पूर्व देवरी अंचल में पदस्थापना हुई थी। जिसमे देवरी अंचल के हल्का 9 एवं 10 में कार्यरत थे। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसका स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद उन्हें रांची ले जाया गया। इसी क्रम में सोमवार को उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद देवरी के अंचलाधिकारी श्यामलाल मांझी, बीडीओ कुमार बंधु कच्छप सहित प्रखंड सह अंचल कार्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.