नई दिल्ली, जुलाई 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कड़कड़डूमा स्थित हेडगेवार अस्पताल ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की है। अस्पताल प्रशासन ने सफाई संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप का उपयोग डॉक्टर, नर्स, अन्य कर्मचारी, मरीज और उनके परिजन भी कर सकते हैं। अस्पताल परिसर में कहीं गंदगी, कूड़ा, पानी भरने या पाइप लीकेज जैसी समस्या दिखने पर उसकी फोटो और वार्ड नंबर ग्रुप में साझा किया जा सकता है। सूचना मिलते ही संबंधित सफाई टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती है। इससे पहले देर रात होने पर कई शिकायतों का समाधान अगले दिन तक टल जाता था, लेकिन अब कुछ ही मिनटों में कर्मचारी मौके पर पहुंच जाते हैं। यह भी पढ़ें- वॉट्सऐप ग्रुप के जरिये अधिकारी करेंगे जिले में गर्भवतियों की निगरानी यह भी पढ़ें...