हेडकांस्टेबल की बीमार पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
इटावा औरैया, अगस्त 23 -- इटावा। शांति विहार कालोनी में रहने वाले हेडकांस्टेबल की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर में बाहर से ताला बंद था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पति ड्यूटी पर गया था और बेटा और बेटी बाहर गए थे। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के शांति विहार कालोनी में भुवनेंद्र अपनी पत्नी अनीता व बेटा बेटी के साथ रहते थे। वह पुलिस में आगरा में हेडकांस्टेबल हैं। रविवार को बेटा अर्पित और अपनी बहन तृप्ति को बैंक के पीओ की परीक्षा देने के लिए आगरा के कुबेरपुर में गए थे। घर में अकेली पत्नी अनीता थीं। रविवार को महिला अनीता का फोन न उठने पर देवर विपिन कुमार के घर पहुंचने पर अंदर से कोई जवाब न आने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही महेरा चौकी इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट को बुलाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.