दुमका, मार्च 29 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आसनजोर पंचायत के हेठ रेंगनी गांव में आयोजित श्री श्री 108 चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर चल रहा सतसंग, भजन एवं धार्मिक कार्यक्रम का समापन शनिवार को विधि-विधान के साथ हो गया। अंतिम दिन कलश विसर्जन एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे गांव में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा।कार्यक्रम के मुख्य यजमान दिलीप दर्वे की उपस्थिति में पंडित लालमोहन पाठक द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना, भजन-सत्संग का आयोजन किया गया। समापन दिवस पर कलश विसर्जन के बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.