घाटशिला, जून 11 -- पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के हेंसलबील गांव की शादीशुदा महिला मुस्कान पान (22) की वज्रपात से मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर की है। मिली जानकारी अनुसार मुस्कान जरुरी काम से पड़ोसी के घर गई थी। पड़ोसी के घर से अपना घर लौटने के दौरान मेला मैदान में अचानक तेज आवाज के साथ मुस्कान पर ठनका गिरा। ठनका गिरने से वह बेहोश हो गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मुस्कान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सीएचसी में जांचोपरांत डाक्टर ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। मुस्कान की शादी गांव के संजय हांसदा से हुई है। दंपति का संतान नहीं है। घटना से पुरा गांव दुखित है। मुखिया सावित्री हांसदा ने कहा कि मुस्कान की असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...