हेंसलबील : पड़ोसी के घर से लौटने के दौरान महिला पर गिरा ठनका
घाटशिला, जून 12 -- डुमरिया/ पोटका, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के पोटका के हेंसलबील गांव में गुरुवार को वज्रपात से मृत महिला मुस्कान पड़ोसी के घर से लौट रही थी। तभी मेला मैदान के पास अचानक वज्रपात हो गया और चपेट में आकर बेहोश हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मुस्कान की शादी गांव के संजय हांसदा से हुई है। उसकी कोई संतान नहीं है। मुखिया सावित्री हांसदा ने कहा कि मुस्कान के परिजनों के मुआवजे की मांग पर पहल की जाएगी। डुमरिया में छह मवेशियों की मौत : डुमरिया प्रखंड के ही केंदुआ पंचायत के कालियाम गांव में वज्रपात की चपेट मे आकर सीताराम सोय की दो बैल,चुड़ी होनहागा व लोसरो सरदार की एक-एक बैल तथा शांति होनहागा की दो बकरी की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- हेंसलबील में शादीशुदा महिला की वज्रपात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.