रिषिकेष, सितम्बर 9 -- शिवपुरी में एक बंजी जंपिंग कंपनी का एक कर्मचारी हेवल नदी में बह गया। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। तलाश को अभियान चलाया, लेकिन कर्मचारी का सुराग नहीं लगा। अंधेरा होने की वजह से टीम को अभियान को रोकना पड़ा। गुरुवार को फिर से कर्मचारी की हेंवल नदी में तलाश की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...