हेंदलजूडी पंचायत के केंदडांगा में विशेष जांच शिविर का आयोजन
घाटशिला, जुलाई 15 -- गालूडीह। हेंदलजूडी पंचायत के केंदडांगा गांव में 13 वर्षीय किरण हांसदा की मलेरिया से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को विशेष मलेरिया जांच शिविर लगाया। अनुमंडल से पहुंची एमपीडब्ल्यू और एएनएम की टीम ने 80 से 100 ग्रामीणों की रैपिड किट और स्लाइड के माध्यम से मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड की जांच की, जिसमें कोई नया मलेरिया संक्रमित नहीं मिला। स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा नियमित रूप से मच्छरदानी के उपयोग की सलाह दी। एमपीडब्ल्यू ने बताया कि फिलहाल गांव में कोई नया मलेरिया पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर अगले 15 दिनों तक गांव की लगातार निगरानी की जाएगी। यह भी पढ़ें- हेंदलजुड़ी : मलेरिया से छात्रा की मौत, दहशत में लोग बुखार होने पर तुरंत ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.