बलरामपुर, मार्च 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। शिवपुरा-लालपुर चौराहा मार्ग पर स्थित हेंगहा नाला पुल के पास बुधवार देर शाम तेंदुआ दिखाई देने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुल से गुजर रहे बाइक सवारों ने तेंदुए की गतिविधि अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ कुछ देर तक पुल की रेलिंग के पास बैठा रहा, फिर अचानक नाले की ओर छलांग लगाकर झाड़ियों में गायब हो गया। तेंदुए को सामने देखकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सावधानी बरतते हुए वहां से जल्दी निकल गए। कई लोगों ने सुरक्षित दूरी से खड़े होकर उसका वीडियो भी बनाया।ग्रामीण विनोद कुमार, मनोज, ओंकार, राजेश कुमार, पंकज कुमार, अनंतराम और संदीप कुमार ने बताया कि संभवतः तेंदुआ हेंगहा पहाड़ी नाले के रास्ते जंगल से निकलकर गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.