बलरामपुर, मार्च 12 -- ललिया, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम शिवपुरा-लालपुर चौराहा मार्ग स्थित हेंगहा नाला पुल पर तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुल से गुजर रहे कुछ बाइक सवारों ने तेंदुए की गतिविधि अपने मोबाइल में कैद कर ली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ कुछ देर तक पुल की रेलिंग के पास बैठा रहा इसके बाद वह अचानक नाले की ओर छलांग लगाकर नीचे उतर गया और झाड़ियों की ओर चला गया। तेंदुए को सामने देखकर राहगीरों में अफरा तफरी मच गई और लोग सावधानी बरतते हुए वहां से जल्दी निकल गए। कई लोगों ने दूर से ही खड़े होकर उसका वीडियो बना लिया। ग्रामीण विनोद कुमार, मनोज, ओंकार, राजेश कुमार, पंकज कुमार, अनंतराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.