हृदय सिर्फ अंग नहीं, जिंदगी की धड़कन है : केशरी
गढ़वा, सितम्बर 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। विश्व हृदय दिवस पर मंगलवार को स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल में स्वास्थ्य जागरुकता परिचर्चा आयोजित की गई। उसमें छात्र-छात्राओं को हृदय को स्वस्थ रखने के उपायों की जानकारी देते हुए खानपान और जीवनशैली में बदलाव के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को जंक फूड, फास्ट फूड, अधिक नमक और तेलीय खाद्य पदार्थों से दूरी बनाने की सलाह दी गई। विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि हृदय केवल शरीर का एक अंग नहीं, बल्कि पूरी जिंदगी की धड़कन है। स्वस्थ हृदय के लिए कम उम्र से ही स्वस्थ आदतों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्व हृदय दिवस लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: विश्व हृदय दिवस पर चिकित्सकों ने निकाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.