देवरिया, फरवरी 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। हृदय संबंधी बीमारियों को लेकर शहर के सिविल लाइंस रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें हृदय संबंधी बीमारियों से बचने के लिए संयमित खान-पान और नियमित दिनचर्या पर जोर दिया गया। बीएचयू के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय मिश्र ने कहा कि हृदय महत्वपूर्ण अंग है। हृदय, फेफड़े और रक्त वाहिकाएं गतिविधि के दौरान ऑक्सीजन की आपूर्ति करती हैं। सरल जीवनशैली रोजाना चलने संयमित भोजन, अच्छी नींद लेने व तनाव से बचने से बीमारी से बचा जा सकता है। कहा कि स्वस्थ्य हृदय के लिए जीवनशैली ठीक रहना जरूरी है। मजबूत हृदय के लिए बेहतर सहनशक्ति, ऊर्जा और वजन नियंत्रण, मधुमेह, उच्च रक्तचाप का कम जोखिम, बेहतर मनोदशा और कम तनाव रखना होगा। कहा कि स्वस्थ रहने के लिए तेज चलना, दौड़ना या जॉगिंग करना, साइकिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.