बेगुसराय, अगस्त 31 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर स्थित एक होटल में हृदय रोग पर आयोजित चिकित्सक/ वैद्या सम्मेलन का आयोजन किया गया। राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय की ओर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि गलत खान खान-पान के कारण देश में हृदय रोगियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बच्चों को फास्ट फुड से बचने की सलाह दी। प्राचार्य एस त्रिपाठी ने हृदय रोग की विशद व्याख्या करते हुए कहा कि वर्तमान समय लोगों का आहार विहार तेजी से बदल रहा है। इस कारण हृदय रोगियों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है।

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण उन्होंने फास्ट फूड एवं कई तरह के खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह देते हुए कहा कि हमें अपनी पुरानी जीवन शैली की ओर लौटना ही होगा। आयुर्वेद के आचार्यों के द्वा...