जहानाबाद, अप्रैल 5 -- जहानाबाद जिला से अबतक कुल 51 बच्चों को नि:शुल्क सफल आपरेशन किया गया है जिन बच्चों को ऑपरेशन की जरूरत होती है उन्हें भेजा जाता है अहमदाबाद जहानाबाद, नगर संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. हरिचंद्र चौधरी के नेतृत्व मे रविवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत जहानाबाद जिला अंतर्गत चयनित 12 बच्चों को समुचित स्वास्थ्य जांच प्रक्रिया के लिए पटना भेजा गया। जहानाबाद सदर अस्पताल से एम्बुलेंस के माध्यम से बच्चों एवं उनके परिजनों के साथ इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान, पटना भेजा गया। सिविल सर्जन ने बताया कि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा आईजीआईसी पटना मे श्री सत्य साई अस्पताल, अहमदाबाद के सौजन्य से हृदय रोग से ग्रस्त बच्चों के कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमे मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना से 12 बच्...