पटना, फरवरी 27 -- इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में हृदय रोग से पीड़ित 10 जन्मजात बच्चों का सफल ऑपरेशन किया गया। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विभिन्न जिलों से आए जन्मजात बच्चों का बिना चिर-फाड़ विधि से नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। आईजीआईसी के निदेशक डॉ. सुनील कुमार के मार्गदर्शन में ऑपरेशन किया गया। आईजीआईसी में अब तक कुल 462 बच्चों का बिना चिर-फाड़ विधि से सफलतापूर्वक नि:शुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है। बच्चों का ऑपरेशन न्यू दिल्ली एस्कॉर्ट के डॉ. नीरज अवस्थी और आईजीआईसी की डॉ. पूजा कुमारी ने किया। ऑपरेशन को सफल बनाने में आईजीआईसी के संयुक्त निदेशक एवं नोडल पदाधिकारी ड. स्मिता सिंह, डॉ. अंबिका नंदन, डॉ. अशोक कुमार सिन्हा, डॉ. कुणाल कृष्ण आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.