जमशेदपुर, अगस्त 12 -- श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल, आदित्यपुर में सोमवार को जन्मजात हृदय रोग (सीएचडी) से संबंधित स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 99 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के 57 बच्चे शामिल हुए। स्क्रीनिंग के दौरान पूर्वी सिंहभूम के 13 बच्चों में सर्जरी की आवश्यकता पाई गई, जबकि 29 बच्चे पोस्ट-ऑपरेटिव फॉलोअप के लिए कैंप में पहुंचे। शेष बच्चों की जांच सामान्य पाई गई।पूर्वी सिंहभूम से स्क्रीनिंग के लिए डीईआईसी ओपीडी, सदर अस्पताल से 10 बच्चे, पटमदा से एक, चाकुलिया से एक और धालभूमगढ़ से एक बच्चा शामिल हुआ। चिन्हित बच्चों के आगे के उपचार और सर्जरी के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं मार्गदर्शन सुनिश्चित किया गया। यह भी पढ़ें- बच्चों के ह्रदय जांच के कैंप अब अन्य जिलों में साथ ही, ऑपरेशन करा चुके बच्चों ...