हृदय रोग से ग्रसित तीन बच्चों का होगा नि:शुल्क इलाज, भेजे गये अहमदाबाद
अररिया, सितम्बर 21 -- अररिया, वरीय संवाददाता राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत अररिया जिले के हृदय रोग से ग्रसित तीन बच्चों को नि:शुल्क उपचार एवं आवश्यक शल्य चिकित्सा के लिए सोमवार को डीएम विनोद दूहन अहमदाबाद स्थित श्री सत्य साईं अस्पताल के लिए रवाना किया। रवाना किए गए तीन बच्चों में दो बच्चे नरपतगंज प्रखंड तथा एक बच्चा रानीगंज प्रखंड के हैं। इन बच्चों का हृदय रोग से संबंधित आवश्यक उपचार एवं ऑपरेशन बिहार सरकार के सहयोग से नि:शुल्क कराया जाएगा।
एंबुलेंस और हवाई यात्रा सुविधा बच्चों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अररिया से पटना तक नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई है। पटना से अहमदाबाद तक बच्चों को नि:शुल्क हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। अहमदाबाद में उपचार के दौरान बच्चों एवं उनके परिजनों के रहने एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.