हापुड़, मई 16 -- मैक्स हॉस्पिटल वैशाली एवं आरोग्य सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल हापुड़ में हृदय रोग का कैंप का आयोजन किया। जिसमें डॉ.हिमांशु कार्डियोलॉजिस्ट ने 55 से अधिक लोगों को निःशुल्क परामर्श दिया और हृदय से होने वाली बीमारी के संबंध में जानकारी दी।कैम्प में फ्री बीपी, आरबीएस, ईसीजी भी की गईं। कैम्प में डॉ पराग शर्मा, अभिषेक शर्मा, गिरीश शर्मा, स्वाति, आकाश, अतुल शर्मा रहे। डॉ पराग शर्मा ने बताया कि अब अपने जनपद हापुड़ से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बाहर के बड़े हॉस्पिटल के डॉक्टर्स हापुड़ के मरीजों को यही आकर देखेंगे। अच्छा उपचार करेंगे। समय समय पर अस्पताल में निःशुल्क कैंप कराये जाते हैं। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की मुफ्त जांच इस दौरान आरोग्य ग्रुप के एडमिन और मार्किटिंग हेड राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...