बस्ती, जनवरी 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में कड़ाके की ठंड और गलन ने जनजीवन के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। तापमान में अचानक आई गिरावट के कारण जिले के अस्पतालों में मरीजों का तांता लगा हुआ है। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली की इमरजेंसी और ओपीडी में हृदय रोग, पैरालिसिस और सांस लेने में तकलीफ की शिकायतों वाले मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रजत पांडेय के अनुसार, ठंड बढ़ने के बाद से इमरजेंसी वार्ड में प्रतिदिन 25 से 30 मरीज हार्ट अटैक, पैरालिसिस और सीने में दर्द जैसी गंभीर समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। स्थिति गंभीर होने पर कई मरीजों को उच्च केंद्रों के लिए रेफर भी किया जा रहा है। शुक्रवार को धूप निकलने के बावजूद ओपीडी में लगभग 300 मरीज इलाज के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.