जहानाबाद, जनवरी 5 -- किंजर , एक संवाददाता किंजर थाना क्षेत्र के परियारी पंचायत अंतर्गत महरिया ग्राम निवासी 48 वर्षीय सत्येंद्र भगत की मौत रविवार की रात्रि हृदय गति रूकने से हो गई। परिजनों का कहना है कि मृतक कई वर्षों से किंजर दुर्गा स्थान से दक्षिण दिशा स्थित मोहल्ले में घर बनाकर रहते थे। रविवार की देर रात्रि पेट में एकाएक दर्द हुआ उठा परिजन आनन फानन में हिमालय मेडिकल अस्पताल चिक्सी ले गए जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया जाता है। मृत्यु की सूचना पाकर किंजर आवास पर उनके पैतृक गांव महरिया बगल के गांव मिर्जापुर, पियरपुरा, जिनपुरा आदि ग्राम के लोग पहुंचकर मातम पुर्सी की। वहीं परियारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आनंदी पासवान ने मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया एवं सांत्वना दी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.