जौनपुर, जनवरी 29 -- सिंगरामऊ। क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी शिक्षक 40 वर्षीय राजवंत दुबे पुत्र बृजेश दुबे की हृदय गति रूकने से निधन हो गया। राजवंत दुबे बहराइच जिले में प्राइमरी स्कूल के शिक्षक थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार को विद्यालय पर ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, वहां उपस्थित साथी शिक्षकों द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राजवंत बहुत ही नेक दिल और मिलनसार व्यक्ति थे। दो भाइयों में बड़े थे। अपने पीछे दो बच्चों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। बुधवार को शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तथा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.