बागपत, मई 2 -- बागपत। शहर के सिसाना रोड निवासी टेंट व्यवसायी सतीश शर्मा की शनिवार की रात में तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने निजी और सरकारी अस्पताल में उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल में स्वजन लेकर गए तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिवार और समाज के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में पत्नी, एक बेटी, दो बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को सांत्वना देने वालो का दिनभर तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- व्यापारी की मां का निधन, शोक की लहर यह भी पढ़ें- श्राद्ध कार्य के लिए की मदद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...