अमरोहा, अप्रैल 28 -- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक संजुम की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई थी। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कैसरा निवासी साजिद की 30 वर्षीय पत्नी संजुम की शुक्रवार रात घर पर ही अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। दंपति के तीन छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना पर शनिवार सुबह गांव तेली तगा निवासी मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा कर मृतका के शव का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया था। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच चली पंचायत भी बेनतीजा रही थी। यह भी पढ़ें- टेकई गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत बाद में प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाते हुए बमुश्किल विवाद शांत कराया था। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक...