मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- औराई, एसं। थाना क्षेत्र के बैद्यनाथ बेसी गांव निवासी और शाही मीनापुर गांव स्थित रेडक्रास अस्पताल के ड्रेसर मो. एजाज उर्फ लाडले (54) की मंगलवार की सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इससे क्षेत्र में शोक की लहर है। समाजसेवी मो. शाकिब शाही मीनापुर निवासी पप्पू शाही ने बताया कि मो. एजाज मृदुभाषी थे। किसी के घर बुलावे पर जाकर मुफ्त इलाज भी करते थे। इससे समाज में उनका काफी सम्मान था। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटा और दो बेटियां छोड़ गये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.