बागेश्वर, अप्रैल 30 -- बागेश्वर, संवाददाता। एक युवक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह अपने बेटे के स्वास्थ्य के सिलसिले में घर आया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव और परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों के मुताबिक, बौड़ी-रैखोली निवासी 39 वर्षीय अमित कुमार पुत्र पनीराम को सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें गुरुवार सुबह जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार अमित कुमार पहले से हृदय रोग से पीड़ित थे और आगरा में निजी नौकरी करते थे। उनके पुत्र की तबीयत खराब होने के कारण वह कुछ दिन पहले ही घर आए थे। बुधवार रात भोजन के बाद वह सो गए, लेकिन आधी रात में उनके सीने में तेज दर्द उठा। सुबह होते ही परिजन उन्हें अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.