हाथरस, जनवरी 2 -- हाथरसः सर्दी का सितम जारी है। वहीं, हृदय रोगियों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। गुरुवार की सुबह हृदय गति रुकने से महिला व युवक की मौत हो गई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सासनी के जगीपुर निवासी 50 वर्षीय राधा पत्नी सतीश के गुरुवार की सुबह सीने में दर्द हुआ और वह अचेत हो गई। यह देख परिवार के लोग घबरा गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सादाबाद के गांव कुरसंडा निवासी 45 वर्षीय घनेंद्र चौधरी अपने खेत पर काम कर रहे थे अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। दर्द से परेशान होकर काम छोड़कर वह अपने घर आए घर आते ही जमीन पर गिर पड़े स्वजन उनकी इस स्थिति को देखकर तुरंत आगरा लेकर गए, लेकिन आगरा पहुंचने से पहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.